Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत , Sensex 407 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत , Sensex 407 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,427 पर, इन कंपनियों के शेयर में फायदा ?

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच गुरुवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स 407.67 अंक बढ़कर 83,013.10 पर और निफ्टी 104 अंक चढ़कर 25,427.55 पर पहुंचा।

Share Market Update: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई. शुरुआती सौदों के दौरान विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी बाजार में आशावाद को बढ़ावा दिया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भी मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

इन्फोसिस, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट फायदे में जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image