Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट,Sensex 640...

Stock Market Update: शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट,Sensex 640 अंक फिसला, Nifty 24,739 के स्तर पर,जानें किन शेयर में रहा मुनाफा

मुंबई,सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 640.13 अंक गिरकर 81,227.42 अंक पर आ गया.एनएसई निफ्टी 271.40 अंक फिसलकर 24,739.50 अंक पर रहा.शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में एक प्रतिशत तक की गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में रही बढ़त

एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयरों में बढ़त आई.

एशियाई और यूरोपीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे.अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image