Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 151 अंक फिसला,...

Stock Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 151 अंक फिसला, निफ्टी 24,640 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. विदेशी पूंजी की निकासी ने भी बाजार की धारणाओं को प्रभावित किया.

Sensex और निफ्टी में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

इसके विपरीत, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image