Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार, Sensex 131 अंक...

Stock Market Update: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार, Sensex 131 अंक गिरा, Nifty में भी गिरावट, इन शेयरों में बंपर मुनाफा

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 131 अंक टूटकर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया. निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी.

Sensex और Nifty गिरावट के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 131.43 अंक यानी 0.16 प्रतिशत टूटकर 82,948.23 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 246.72 अंक चढ़कर नये शिखर 83,326.38 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,377.55 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान यह 63.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 25,482.20 अंक तक चला गया था.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में तीन-तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और टाटा मोटर्स भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

इन कंपनियों के शेयर में रहा मुनाफा

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर लाभ में रहे.

एशियाई और यूरोपी बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा. हांगकांग में राष्ट्रीय अवकाश के कारण बाजार बंद रहा.यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को खरीदार रहे. उन्होंने 482.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.50 डॉलर प्रति बैरल रहा. सेंसेक्स मंगलवार को 90.88 अंक चढ़कर 83,079.66 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी 34.80 अंक की बढ़त के साथ 25,418.55 अंक के नये शिखर पर पहुंचा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image