Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 320...

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 25, 400 के पार, जानें किन शेयर में फायदा और नुकसान

Stock Market Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 320.25 अंक चढ़कर 83,013.96 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 93.35 अंक बढ़कर 25,423.60 पर पहुंचा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25% की कटौती और आगे दो और कटौती के संकेत से निवेशकों का रुझान सकारात्मक रहा।

Share Market Update: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 83,000 अंक के पार पहुंच गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कमी और इस साल दो और कटौती के संकेत से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,013.96 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 447.5 अंक तक चढ़ गया था. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 93.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,423.60 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, सन फार्मा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, आईटीसी और अडानी पोर्ट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

हालांकि, दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर काराबार में तेजी का रुख था. बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत टूटकर 67.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 1,124.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. सेंसेक्स बुधवार को 313.02 अंक बढ़त में रहा था जबकि निफ्टी में 91.15 अंक की तेजी थी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’, जानें CJI बीआर गवई ने आखिर क्यों कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image