Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के साथ खुले. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,613.09 अंक टूटकर 75,937.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 495 अंक फिसलकर 23,555.60 अंक पर पहुंच गया. इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का विफल होना है, जिससे लंबे संघर्ष की आशंका बढ़ गई है. जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयर में गिरावट
सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहें. टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे.
एशियाई बाजारों में भी दिख रहा असर
वैश्विक असर के चलते एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का SSE कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे, लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है.
पिछले सत्र में तेजी
गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 1.20% और निफ्टी 1.16% बढ़कर बंद हुए थे, लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत में माहौल पूरी तरह बदल गया. कुल मिलाकर, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार पर दबाव बना दिया है. आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें: यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 घायल



