Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, Sensex 468 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, Sensex 468 अंक फिसला, Nifty 23,400 के नीचे, अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम

मुंबई, अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.17 अंक की गिरावट के साथ 77,110.21 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 179.75 अंक फिसलकर 23,338.75 अंक पर रहा.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट आई. इसकी मुख्य वजह उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगना रही. अडानी पर भारतीय उपमहाद्वीप में सौर परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने का आरोप है.

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अडानी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट आई. भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी आई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,411.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image