Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 214 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 214 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,115 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की, जहां सेंसेक्स 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 पर और निफ्टी 69.8 अंक बढ़कर 23,115.05 पर पहुंचा। कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त रही, जबकि टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Update: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image