Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: रेड जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex 202 अंक...

Stock Market Update: रेड जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex 202 अंक फिसला, निफ्टी, 22,849 पर, इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 75,533.75 पर और निफ्टी 63.5 अंक फिसलकर 22,849.65 पर रहा। विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा कमजोर रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट रही, जबकि जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर मुनाफे में रहे।

Share Market Today: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.21 अंक की गिरावट के साथ 75,533.75 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.5 अंक फिसलकर 22,849.65 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, मारुति और सन फार्मा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर में मुनाफा

वहीं जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image