Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex में 348...

Stock Market Update: ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex में 348 अंक चढ़ा, Nifty 25,900 के पार, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 348.1 अंक चढ़कर 84,647.88 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर रहा.

इन स्टॉक्स में रहा फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन स्टॉक्स में रहा नुकसान

एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा.दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं. चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा.अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,791.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,645.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular