Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: सपाट खुला शेयर बाजार, Sensex 128 अंक चढ़ा, Nifty...

Stock Market Update: सपाट खुला शेयर बाजार, Sensex 128 अंक चढ़ा, Nifty 24,839 के स्तर पर, इन स्टॉक्स में रहा मुनाफा

नई दिल्ली, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूत शुरुआत के बाद सपाट रुख के साथ कारोबार हुआ. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.88 अंक चढ़कर 81,178.88 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 43.35 अंक की बढ़त के साथ 24,839.10 अंक पर रहा. बाद में, दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

इन कंपनियों के शेयर में रहा फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,293.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 13,245.12 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular