Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Close : मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार,...

Share Market Close : मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Nifty 22,900 के पार बंद,जानें अपडेट

मुंबई, तेजी के रथ पर सवार स्थानीय शेयर बाजारों के शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी और स्वास्थ्य देखभाल कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए.

Sensex में हुई मामूली गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था.

Nifty का रहा ये हाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 23,000 अंक के स्तर को पार कर गया.कारोबार के दौरान निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 23,026.40 के अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गया.लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में यह 10.55 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,957.10 अंक पर बंद हुआ.लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी रही.आम चुनावों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

इन शेयर में रही गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी में प्रमुख रूप से गिरावट रही.

इन शेयर में रही बढ़त

दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त रही।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों की बिकवाली के बाद गुरुवार को फिर से खरीदार बन गए.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 4,670.95 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए.

यूरोपीय बाजारों का हाल

यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत गिरकर 80.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1.6 प्रतिशत से अधिक की छलांग के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image