Monday, March 16, 2026
HomeCrime NewsJaipur Crime News : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता...

Jaipur Crime News : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार, तीन हजार का इनाम था घोषित, दिल्ली में दबोचा गया आरोपी पिता

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी 2018 में वारदात के बाद दो लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गया था। हनुमान प्रसाद के मुताबिक उस पर तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Crime News : जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेल पिता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है की वर्ष -2018 में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेटी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद आरोपी घर से 2 लाख रुपए नकद व गहने लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए तीन हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया था कि पति से अनबन होने के कारण वो अपनी बेटी के साथ अलग रह रहीं थी। तभी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने वर्ष -2018 में आरोपी ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर देहशोषण किया। बेटी ने आरोपी की उसकी करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। आरोपी को इस बात की भनक लग गई और वो घर से 2 लाख रुपए नकद व गहने चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने वर्ष -2020 में आरोपी पर तीन हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छुपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तकनीकी संसाधन के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular