Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAcademy Awards 2026 : प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर के मंच पर आईं नजर,...

Academy Awards 2026 : प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर के मंच पर आईं नजर, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने 98वें एकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रस्तुत किया। समारोह में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि सूची में शामिल न किए जाने से निराशा हुई, जबकि गीता गांधभीर दो नामांकन के बावजूद पुरस्कार नहीं जीत सकीं।

Academy Awards 2026 : लॉस एंजिलिस। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठत पुरस्कारों में एक ऑस्कर के मंच पर भारत को एक संक्षिप्त, शानदार क्षण का अनुभव तब हुआ जब प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया। प्रियंका के साथ जेवियर बार्डेम भी थे, जिन्होंने ‘युद्ध नहीं, फलस्तीन को मुक्त करो’ की घोषणा करके सबका ध्यान आकर्षित किया।

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने दिया अवॉर्ड

लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में रविवार को आयोजित 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में भारत की उपस्थिति और होने की उम्मीद कर रहे लोगों को उस समय निराशा हुई जब बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र का उन दिवंगत हस्तियों की सूची में नाम शामिल नहीं था जिन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता गीता गांधबीर दो श्रेणियों में नामांकित होने के बावजूद पुरस्कार हासिल करने में विफल रहीं। गांधबीर की ‘द डेविल इज बिजी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में और ‘द परफेक्ट नेबर’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में नामांकित किया गया था।

इस समारोह में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ शामिल हुईं। ईशा ने वैलेंटिनो के फॉल 2006 कॉउचर कलेक्शन से एक विंटेज स्ट्रैपलेस कॉलम गाउन पहना था, जिसमें बैंगनी, गुलाबी, नीले और हरे रंग के पेस्टल शेड्स में फूलों की कढ़ाई थी जबकि उनके पति पिरामल ने डोल्से और गैबाना सूट को इस मौके के लिए चुना। प्रियंका चोपड़ा जोनास करीब एक दशक बाद ऑस्कर के मंच पर नजर आईं। उन्होंने सफेद गाउन पहना था।

बॉलीवुड सुपर स्टार धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समारोह का श्रद्धांजलि खंड पिछले साल के मुकाबले 15 मिनट लंबा था लेकिन इसमें धर्मेंद्र का जिक्र नहीं था। हालांकि, ‘शोले’ के सुपरस्टार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) की आधिकारिक ऑनलाइन सूची में कई अन्य भारतीय फिल्म हस्तियों के साथ शामिल किया गया था, जिनमें अभिनेता सरोजा देवी, मनोज कुमार, जयश्री कबीर, कोटा श्रीनिवास राव और वृत्तचित्र फिल्म निर्माता एस कृष्णस्वामी शामिल हैं। ऑस्कर समारोह के ‘श्रद्धांजलि खंड’ में अक्सर भारतीय फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाती रही है। वर्ष 2018 में 90वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular