Thursday, February 5, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGold- Silver Price Today : चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये...

Gold- Silver Price Today : चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, सोना भी तीन प्रतिशत टूटा

वैश्विक बिकवाली और डॉलर की मजबूती से सर्राफा बाजार में भारी गिरावट आई। चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलो और सोना करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Gold- Silver Price Today : नई दिल्ली। वैश्विक बिकवाली और डॉलर के मजबूत होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट आई। इस दौरान चांदी की कीमत 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी 10% टूटी, सोना भी लुढ़का

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 30,300 रुपये, या 10.16 प्रतिशत लुढ़ककर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 4,500 रुपये, या लगभग तीन प्रतिशत गिरकर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई, जिससे दो दिन से जारी तेजी का रुख पलट गया क्योंकि बहुमूल्य धातुओं को फिर से बिकवाली दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता का सामना करना पड़ा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, यह गिरावट मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व के अधिकारी की सख्त टिप्पणियों और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के बीच आई। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई, जिसमें चांदी और सोना 13 प्रतिशत तक लुढ़क गए। हाजिर चांदी 11.94 डॉलर, या 13.54 प्रतिशत टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 137.32 डॉलर, या 2.77 प्रतिशत लुढ़ककर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.25 प्रतिशत बढ़कर 97.86 पर था। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस पमुख, प्रवीण सिंह ने कहा, बृहस्पतिवार को हाजिर सोने में गिरावट आई क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ और कल ओमान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले सावधानी बरती जा रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular