Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Accident News: खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहा था परिवार, श्रीमाधोपुर के...

Rajasthan Accident News: खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहा था परिवार, श्रीमाधोपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, दंपती की मौत, 6 घायल

राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार बुधवार तड़के श्रीमाधोपुर के पास रलावता टोल पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आगरा निवासी अजीत सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बंद पड़े टोल टैक्स से जा भिड़ी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident News: सीकर जिले में श्रीमाधोपुर में रलावता टोल के पास बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें आगरा निवासी अजीत सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई. 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए. परिवार खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए जा रहा था.

खाटूश्यामजी दर्शन करने जाते समय हादसा

श्रीमाधोपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम ने बताया कि कार में सवार लोग आगरा से खाटूश्यामजी जा रहे थे. इसी दौरान, श्रीमाधोपुर के पास खंडेला रोड पर बंद पड़े रलावता टोल पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई फिर बंद पड़े टोल टैक्स से टकरा गई.

हादसे में आगरा निवासी दंपति की मौत

बुधवार तड़के हुए इस हादसे में आगरा निवासी अजीत सिंह (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उनकी पत्नी सीमा (33) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. दुर्घटना में दंपत्ति सहित 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular