Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSidharth Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी के घर गूंजी किलकारी, बने बेटी...

Sidharth Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी के घर गूंजी किलकारी, बने बेटी के माता-पिता, सोशल मीडिया से जरिए शेयर की खुशखबरी

Sidharth Kiara Baby Girl: बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी माता-पिता बन गए हैं। कियारा ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते की. जिस पर फैंस और सेलेब्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता पिता बन गए हैं. कियारा ने बेटी को जन्म दिया है. सिद्धार्थ-कियारा ने 2023 में शादी की थी. बुधवार को कपल्स ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. जिस पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारें बधाई दे रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर कपल्स ने कही ये बात

सिद्धार्थ-कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि अब वे एक बेटी के माता-पिता बन चुके है. उन्होंने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम पेज’ पर पोस्ट किया, ‘हमारे दिल भर आए हैं और हमारी दुनिया सदा के लिए बदल चुकी है’.

2023 में शादी के बंधन में बंधे थे दोनों

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. दोनों ने पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ (2021) में साथ में काम किया था. आडवाणी ने हाल में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ में अभिनय किया था. वह अब यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में भी नज़र आएंगी. वहीं सिद्धार्थ की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ है. वह ‘विवन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ में भी अभिनय करते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: Russia से व्यापार पर NATO चीफ की भारत को 100 % टैरिफ की धमकी, चीन और ब्राजील को भी चेताया, कहा-‘पुतिन को फोन करें, वरना…’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular