Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsShubhanshu Shukla Return Update: शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी का काउंटडाउन...

Shubhanshu Shukla Return Update: शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, जानें स्प्लैशडाउन का समय और तारीख

Shubhanshu Shukla Return Update: Axiom-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए भारत के शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (IST) पृथ्वी पर लौटेंगे। वे 14 जुलाई शाम 4:30 बजे अंतरिक्ष से वापसी के लिए रवाना होंगे। कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन होगा।

Shubhanshu Shukla Return Update: Axiom 4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर गए भारत के अंतरिक्ष यात्रा शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री 15 जुलाई को मिशन पूरा कर अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट रहे हैं. नासा के मुताबिक, चारों यात्री 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी के लिए रवाना होंगे. यान 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में उतरेगा. बता दें कि लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए फ्लाइट सर्जन की देखरेख में 7 दिन बिताने होंगे, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जा सके.

15 जुलाई को होगा स्प्लैशडाउन

शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी को लेकर भारत सरकार ने भी जानकारी साझा की है. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पोस्ट में बताया की ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्ट की अनडॉकिंग कल, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे निर्धारित की गई है. पृथ्वी पर वापस आगमन स्प्लैशडाउन 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे IST के लिए निर्धारित है.

शुभांशु शक्ला के माता-पिता ने कही ये बात

बेटे की पृथ्वी पर वापसी को लेकर बोले शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला, कहा- ‘कल, 14 जुलाई को शाम लगभग 4.30 बजे अनडॉकिंग होगी और 15 जुलाई को वह पृथ्वी पर वापस आ जाएगा. हम इसका इंतज़ार कर रहे थे, इसलिए हमें खुशी है कि वह वापस आ रहा है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह सकुशल वापस आ जाए.”

शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने बेटे की वापस लौटने पर कहा “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करें और जल्द से जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिलें. हम उनका भव्य स्वागत करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: Russia ने अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी, ‘नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सैन्य गठबंधन बनाया तो…’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image