Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत,सेंसेक्स 80,170 पर खुला,निफ्टी...

Share Market Update : शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत,सेंसेक्स 80,170 पर खुला,निफ्टी 24,400 के पार,इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, वैश्विक बाजारों में तेजी और निरंतर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 अंक पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे.

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 583.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image