Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार,सेंसेक्स पहली बार 80000...

Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार,सेंसेक्स पहली बार 80000 के करीब खुला, निफ्टी 24200 से ऊपर,जानें किन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.68 अंक चढ़कर 79,855.87 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.निफ्टी 94.4 अंक की बढ़त के साथ 24,236.35 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

सूचकांक तेजी के साथ खुले और सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन जल्द ही मुनाफावसूली शुरू हो गई और सूचकांकों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया तथा नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करने लगे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 426.03 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular