Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : महीने के पहले दिन हरे निशान पर खुला...

Share Market Update : महीने के पहले दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स में 69 अंक चढ़ा,निफ्टी 24000 के पार

मुंबई, एशियाई बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 69.63 अंक बढ़कर 79,102.36 अंक पर पहुंच गया.निफ्टी 37.85 अंक की बढ़त के साथ 24,048.45 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

एनटीपीसी, पावर ग्रिड,आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 23.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image