Thursday, May 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने...

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ट्रैफिक पुलिस के WhatsApp पर भेजा मैसेज, कार को बम से उड़ाने की कही बात

Salman Khan : अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार में बम लगाने और घर में घुसकर हत्या की धमकी दी। वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. ऐसा पहली बार नहीं है कि अभिनेता को धमकी दी गई है. इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. हाल के दिनों में यातायात पुलिस हेल्पलाइन को अभिनेता को निशाना बनाने से संबंधी धमकी वाले कई संदेश मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस बार एक अज्ञात व्यक्ति ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर अभिनेता को घर में घुसकर जान से मारने और कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है. मुंबई पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

वाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मैसेज

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर रविवार को प्राप्त संदेश में प्रेषक ने अभिनेता की कार को बम से उड़ाने और उनके घर में घुसकर उनको जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात एक अधिकारी ने अपने वरिष्ठों को इस धमकी भरे संदेश के बारे में सूचित किया, जिसके आधार पर यहां वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली थी धमकी

सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी. बिश्नोई हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी.

इसके कुछ सप्ताह बाद नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश करने का दावा किया. पुलिस ने दावा किया कि खान जब मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा कर रहे थे तब बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की साजिश रची थी.

इसे भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद, अब BCCI ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर ठोका जुर्माना, बताई ये वजह

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular