Friday, February 21, 2025
Homeताजा खबरDelhi CM Rekha Gupta Oath: रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री...

Delhi CM Rekha Gupta Oath: रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, ये 6 विधायक भी लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट

रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। भाजपा की 26 साल बाद दिल्ली में वापसी हो रही है। शपथ के बाद वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी। उनके साथ छह अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज यानी गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ लेंगे. इसके साथ ही दिल्ली में 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी होगी.

दिल्ली की 9वीं सीएम बन जाएंगी रेखा गुप्ता

भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएंगी.

6 विधायक भी लेंगे शपथ

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा 6 नवनिर्वाचित विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था.

आज होगी कैबिनेट की पहली बैठक

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में दोपहर करीब 3 बजे होने की संभावना है और इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है. महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा.

भाजपा ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया. भाजपा ने आखिरी बार 1993-98 में दिल्ली में सत्ता हासिल की थी.

भाजपा शासित राज्य में एक मात्र महिला सीएम होंगी

पार्टी नेताओं ने बताया कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) से घनिष्ठ संबंध हैं. रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं. वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी. शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
समाचारों की दुनिया में सटीकता और निष्पक्षता के साथ नई कहानियों को प्रस्तुत करने वाला एक समर्पित लेखक। समाज को जागरूक और सूचित रखने के लिए प्रतिबद्ध।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments