Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaराष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना पर लिया स्वत: संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना पर लिया स्वत: संज्ञान

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की कथित घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस प्रमुख को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। बुधवार को यह वीडियो सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैंआयोग ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडब्ल्यू मणिपुर घटना की निंदा करता है। आयोग स्वत: संज्ञान ले रहा है। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक को शीघ्र उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।’’

होगी कड़ी कार्रवाई: एन.बीरेन सिंह
इससे पहले, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह से बात की है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस घटना को ‘‘निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय’’ बताया है।
केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर से आ रहा दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से इस बारे में बात हुई है। उन्होंने कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’

‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घृणित’ घटना चार मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे महिलाएं रो रही हैं, उनसे मिन्नतें कर रही हैं।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular