Monday, March 23, 2026
HomePush NotificationDhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस...

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 4 दिन में कमाये 761 करोड़ रुपए

धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के पहले चार दिनों में देशभर में 761 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह शुरुआती सप्ताहांत में रिकॉर्ड बनाने के मामले में पुष्पा 2: द रूल के बाद दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म ने भारत और विदेशों में शानदार कलेक्शन किया। 19 मार्च को कई फिल्मों में रिलीज हुई यह फिल्म इंटेलिजेंस एजेंसियों और आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: मुंबई। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) रिलीज के पहले चार दिनों में वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के बाद शुरुआती सप्ताहांत में रिकॉर्ड बनाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने रिलीज के बाद चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस समयसीमा के अंदर 761 करोड़ रुपये कमाए।

धुरंधर 2 ने चार दिन में किया 761 करोड़ रुपये कलेक्शन

फिल्म ने भारत में ‘पेड प्रिव्यू’ और पहले दिन के प्रदर्शन से 145 करोड़ रुपये कमाए जबकि विदेशों में 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही यह एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 83 करोड़ और विदेशों में 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार को यह बढ़कर क्रमश: भारत में 117 करोड़ और 121 करोड़ रुपये तथा विदेशों में 58 करोड़ और 56 करोड़ रुपये रहा, जिसके साथ चार दिनों में कुल वैश्विक कलेक्शन 761 करोड़ रुपये हो गया।

यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।

धुरंधर: द रिवेंज’ कराची के ‘अंडरवर्ल्ड’ में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular