Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में 5-7 दिन जारी रहेगा भारी बारिश...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 5-7 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर,पिछले 24 घंटे में धौलपुर में गिरा 200 मिलीमीटर पानी,जानें मौसम का ताजा अपडेट

जयपुर, राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में धौलपुर में सबसे अधिक 200 मिलीमीटर बारिश हुई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा हुई.इसी दौरान दौसा ,अलवर, झुंझुनूं,सवाई माधोपुर में भारी वर्षा और धौलपुर ,करौली एवं भरतपुर जिले में अति भारी वर्षा दर्ज की गई.

धौलपुर में 200 मिलीमीटर बारिश

सबसे अधिक बारिश धौलपुर में हुई, जो 200 मिलीमीटर है.इसी तरह भरतपुर के नदबई में 15 सेंटीमीटर,धौलपुर के बाड़ी में 15 सेमी.,करौली में 14 सेमी,दौसा के महुआ में नौ सेमी.,अलवर के कठूमर में 9 सेमी., झुंझुनू के पिलानी में 8सेमी. बारिश हुई.राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सवाई माधोपुर, जयपुर, बारां, सीकर व दौसा जिले में भी इस दौरान अनेक जगह पर 2 से लेकर 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.राजधानी जयपुर में कई दिन से लगातार बादल छाए हुए हैं. गुरुवार सुबह से अनेक इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है

आगामी 5-7 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर आगामी 5-7 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है.इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज होने की संभावना है.वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 9 से 13 अगस्त तक पुनः मानसून सक्रिय होने तथा अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular