Tuesday, March 10, 2026
HomePush NotificationHeat Wave Alert Rajasthan: मार्च में ही आग उगल रहा सूरज, 40...

Heat Wave Alert Rajasthan: मार्च में ही आग उगल रहा सूरज, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी पड़ने लगी है और कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. IMD ने 10–11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 14–15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Heat Wave Alert Rajasthan: राजस्थान के अधिकांश इलाकों अभी से तेज गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार यानि आज से राज्य के कई इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है. IMD के जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. यह तापमान सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यही वजह है कि मार्च की शुरुआत में ही लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा है. मंगलवार सुबह तक के पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10-11 मार्च को हीट वेव की चेतावनी

IMD के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि 10 और 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव चलने की संभावना है. तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है. इसके बाद 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘अगर तेल आपूर्ति बाधित हुई तो 20 गुना अधिक जोरदार हमले करेंगे’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, IRGC ने दिया ये जवाब

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular