Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather: राजस्थान में आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी, मौसम...

Rajasthan Weather: राजस्थान में आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट

Heat Wave Alert: राजस्थान में गुरुवार से भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चलेंगी और तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा।

Heat Wave: राजस्थान को आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा सताएगी. मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार से भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा.

जोधपुर और बीकानेर में चलेंगी धूलभरी हवाएं

IMD के अनुसार, आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है.

लू का नया दौर शुरू होने का अलर्ट

राज्य के बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने व कहीं-कहीं ‘लू’ का नया दौर शुरू होने की संभावना है. इसी तरह पूर्वी राजस्थान में 15 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. भरतपुर व कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

बीकानेर रहा सबसे गर्म

वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज बुधवार को भी एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: BSF Constable Pk Shaw Return: बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ 20 दिन बाद लौटे भारत, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर सौंपा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular