JJM Scam Mahesh Joshi Arrest: जेजेएम घोटाले में ACB की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री महेश जोशी का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी.सबसे खास बात यह है कि महेश जोशी की गिरफ्तारी उनकी शादी की सालगिरह के दिन हुई है.
‘एक ही केस में 2-2 बार गिरफ्तारी समझ से परे’
ACB द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद महेश जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘ऐसा लगता है मानो मेरी पत्नी को इस तरह श्रद्धांजलि दी जा रही है. एक ही केस में 2-2 बार गिरफ्तारी समझ से परे. पूरा मामला राजनीति से प्रेरित, मैं निर्दोष हूं मैंने कोई गलती नहीं की. कोर्ट में सारी सच्चाई सामने आएगी. मैं अपने आप को निर्दोष साबित करूंगा. साथ ही यह भी कहा कि अगर एक भी आरोप सिद्ध हो जाएगा तो किसी को कुछ नहीं करना पड़ेगा मैं खुद फैसला कर लूंगा.’
22 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में ACB पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. और अब तक कुल 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जा चुकी है. इनमें वित्तीय सलाहकार, चीफ इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर लेवल के अफसर शामिल हैं.
2025 में ईडी ने किया था गिरफ्तार
इसी मामले में ईडी ने 2025 में पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.फिर एसीबी ने 17 फरवरी को JJM घोटाला मामले में राजस्थान के 5 शहरों सहित झारखंड, बिहार और दिल्ली के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी और 10 लोगों की गिरफ्तारी की थी.
क्या है पूरा मामला ?
जल जीवन मिशन घोटाले में तहत आरोप है कि गणपति ट्यूबवेल्स और श्याम ट्यूबवेल्स नामक कंपनियों ने इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर निविदा प्रक्रिया में जमा किए और PHED अधिकारियों से मिलीभगत करके करीब 960 करोड़ रुपए टेंडर हासिल किया. निविदा प्रक्रिया में एक विशेष शर्त से कंपनियों की पहचान उजागर हुई, जो अनुचित थी. इस पूरे घोटाले में पूर्व मंत्री पर शामिल होने का आरोप है.
ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव का किया दौरा, घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं



