Thursday, May 7, 2026
HomeLatest Newsसीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव का किया दौरा, घर-घर...

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव का किया दौरा, घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ के बंबोरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। उन्होंने बुजुर्गों से स्वास्थ्य व पेंशन योजनाओं पर चर्चा की, बच्चों को चॉकलेट बांटी और महिलाओं को राजीविका से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के बिना विकसित राजस्थान और देश के विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता।

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और गांव की समस्याओं व योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य, पेंशन और वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के बारे में जानकारी ली. वहीं बच्चों ने जब उन्हें अपना होमवर्क दिखाया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट बांटकर उत्साह बढ़ाया. ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अधिक से अधिक संख्या में राजीविका से जुड़ने का आह्वान किया.

‘गांवों के विकास से ही होगा प्रदेश का विकास’

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को करीब से नहीं समझा जाएगा, तब तक उनका समाधान पूरी तरह संभव नहीं है. उन्होंने ग्राम विकास चौपाल और ग्राम विकास रथ को “विकसित राजस्थान” के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

चाय पर चर्चा में सुनी समस्याएं

गांव भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा भी की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों से योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए.

मंदिरों में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने गांव स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मीनाथ जी मंदिर और चारभुजानाथ जी मंदिर में भी दर्शन किए. इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, मंत्री गौतम कुमार दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी भी साथ मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, ओम बिरला ने किया अस्पताल का दौरा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular