Thursday, April 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan: फर्जी IRS अफसर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 लड़कियों को जाल...

Rajasthan: फर्जी IRS अफसर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 लड़कियों को जाल में फंसाकर लाखों रुपए ठगे

जयपुर पुलिस ने खुद को भारतीय राजस्व सेवा (IRS) का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी सर्वेश कुमावत मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है और लोगों को बताता था कि वह जयपुर में NCB का क्षेत्रीय निदेशक है.

जयपुर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा

अधिकारियों के मुताबिक, जब ब्यूरो के अधिकारियों को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को उसके बारे में बताया. इस बीच, शनिवार को आरोपी एक महिला से मिलने उज्जैन से जयपुर आया और जयपुर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया.

25 महिलाओं के बातचीत के रिकॉर्ड बरामद

विद्याधर नगर के थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि NCB द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया खातों पर खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताया है. पुलिस ने जयपुर की 3 महिलाओं समेत करीब 25 महिलाओं से उसकी बातचीत के रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं.सभी उसे IRS अधिकारी मानते थे और उसने कुछ लोगों के साथ पैसों की ठगी भी की है. उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner