Wednesday, October 7, 2026
HomeIndiaRajasthan News: महंगाई का एक और झटका, राजस्थान में बढ़े CNG-PNG के...

Rajasthan News: महंगाई का एक और झटका, राजस्थान में बढ़े CNG-PNG के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

राजस्थान में CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं। जयपुर में CNG 99.50 रुपये प्रति किलो और PNG 53.50 रुपये प्रति SCM हो गई है। जानिए राजस्थान के शहरों में नई CNG कीमतें।

जयपुर। राजस्थान में गैस उपभोक्ताओं और CNG वाहनों से सफर करने वालों के लिए महंगाई का एक और झटका लगा है। टोरेंट गैस ने CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। यानी 7 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों पर गैस और CNG खरीदनी पड़ रही है। करीब चार महीने बाद गैस की कीमतों में हुए इस बदलाव का असर जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में देखने को मिला है। जयपुर में बड़ी संख्या में घरेलू PNG उपभोक्ता और CNG वाहन चालक हैं, ऐसे में नई दरों से उनके मासिक खर्च में भी इजाफा होगा।

जयपुर में कितने बढ़े CNG और PNG के दाम?

टोरेंट गैस की नई दरों के मुताबिक जयपुर में घरेलू PNG की कीमत पहले 51.50 रुपये प्रति SCM थी। अब इसे बढ़ाकर 53.50 रुपये प्रति SCM कर दिया गया है। इसमें टैक्स शामिल है। इसी तरह CNG की कीमत भी 97.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 99.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। यानी वाहन चालकों को अब प्रत्येक किलो CNG के लिए 2 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इस बढ़ोतरी का सीधा असर कैब, ऑटो और CNG से चलने वाले निजी वाहनों के रोजाना के खर्च पर पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी भवन में घुसकर 8 घंटे धरना…खड़गे के घर आज बड़ी बैठक

कैसे तय होती हैं अलग-अलग शहरों में CNG की कीमतें?

राजस्थान में CNG की कीमत हर शहर में एक जैसी नहीं है। इसके पीछे परिवहन लागत, गैस सप्लाई नेटवर्क और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों की वितरण व्यवस्था जैसे कई कारण हैं। मौजूदा दरों में बीकानेर और चूरू सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। यहां CNG 107.75 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है। शाहपुरा, दूदू और गंगापुर सिटी में भी इसी स्तर की दर बताई गई है। वहीं जयपुर और अलवर में CNG की नई कीमत 99.50 रुपये प्रति किलो है। अजमेर में यह 96.33 रुपये प्रति किलो है।

इन शहरों में सबसे सस्ती CNG

राजस्थान में सबसे कम CNG कीमत 88.94 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर और सिरोही में CNG इसी दर पर उपलब्ध है। इसके अलावा दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में CNG की कीमत 92.50 रुपये प्रति किलो है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में CNG के नए दाम

शहरCNG कीमतबदलाव
अजमेर₹96.33/kgकोई बदलाव नहीं
अलवर₹99.50/kg₹2 बढ़े
बांसवाड़ा₹88.94/kgकोई बदलाव नहीं
बारां₹102.00/kg₹2 बढ़े
बाड़मेर₹98.50/kgकोई बदलाव नहीं
भरतपुर₹98.00/kg₹0.50 बढ़े
भीलवाड़ा₹99.90/kgकोई बदलाव नहीं
बीकानेर₹107.75/kgकोई बदलाव नहीं
बूंदी₹99.90/kgकोई बदलाव नहीं
चित्तौड़गढ़₹99.20/kgकोई बदलाव नहीं
चूरू₹107.75/kgकोई बदलाव नहीं
दौसा₹92.50/kgकोई बदलाव नहीं
धौलपुर₹101.00/kg₹2 बढ़े
डूंगरपुर₹88.94/kgकोई बदलाव नहीं
गंगानगर₹101.89/kgकोई बदलाव नहीं
हनुमानगढ़₹101.89/kgकोई बदलाव नहीं
जयपुर₹99.50/kg₹2 बढ़े
जैसलमेर₹97.00/kgकोई बदलाव नहीं
जालोर₹88.94/kgकोई बदलाव नहीं
झालावाड़₹102.00/kg₹1 बढ़े
झुंझुनूं₹98.90/kgकोई बदलाव नहीं
जोधपुर₹97.00/kgकोई बदलाव नहीं
करौली₹92.50/kgकोई बदलाव नहीं
कोटा₹102.00/kg₹2 बढ़े
कोटपूतली-बहरोड़₹99.50/kg₹2 बढ़े
नागौर₹99.70/kgकोई बदलाव नहीं
पाली₹96.33/kgकोई बदलाव नहीं
राजसमंद₹96.33/kgकोई बदलाव नहीं
सवाई माधोपुर₹92.50/kgकोई बदलाव नहीं
सीकर₹98.90/kgकोई बदलाव नहीं
सिरोही₹88.94/kgकोई बदलाव नहीं
टोंक₹92.50/kgकोई बदलाव नहीं
उदयपुर₹99.90/kgकोई बदलाव नहीं

यह खबर भी पढ़ें:-RBI का बड़ा फैसला: 4 साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से 5.50% हुई…लोन और EMI होंगे महंगे

सबसे महंगी और सबसे सस्ती CNG कहां?

राजस्थान में उपलब्ध इन दरों के मुताबिक सबसे महंगी CNG बीकानेर और चूरू में 107.75 रुपये प्रति किलो है। वहीं सबसे सस्ती CNG बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर और सिरोही में 88.94 रुपये प्रति किलो मिल रही है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले CNG और PNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू बजट के साथ-साथ रोजाना CNG का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भी असर डाल सकती है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image