Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsRajasthan : उदयपुर में कार फिसलकर बरसाती नाले में गिरी, तीन की...

Rajasthan : उदयपुर में कार फिसलकर बरसाती नाले में गिरी, तीन की मौत, दो लोग ने कार का शीशा तोड़कर बचाई जान

राजस्थान के उदयपुर जिले में खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के लकोड़ा गांव के पास एक एसयूवी कार बरसाती नाले में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात हुआ जब कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो ने खिड़की तोड़कर जान बचाई। मृतकों में ध्रुव पटेल, लव पटेल और नरेश मीणा शामिल हैं।

Rajasthan News : उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक कार सड़क से फिसलकर बरसाती नाले में गिर गई जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के लकोड़ा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय एसयूवी वाहन में पांच लोग सवार थे। उनमें से दो लोग खिड़की का शीशा तोड़कर निकलने में सफल रहे जबकि तीन अन्य की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ध्रुव पटेल, लव पटेल और नरेश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नरेश मीणा और ध्रुव पटेल के शव रात में ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि लव पटेल का शव आज मिला।

दुर्घटनास्थल पर विकट मोड़ है जहां भारी बारिश के कारण नाला उफान पर था। पुलिस ने बताया कि संभवत: रात में कम दृश्यता और पानी के तेज बहाव के कारण वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular