Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है. आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशिलय वेबसाइट www.rrc-Wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Railway Apprentice Recruitment 2026: आवेदन की लास्ट डेट
रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 तय की है. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम डेट से पहले जरूर अप्लाई कर दें. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
Railway Apprentice Recruitment 2026: पदों का विवरण और चयन
रेलवे के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. खास बात ये ही की इस नौकरी के लिए आपको को कोई लिखित एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देखा पड़ेगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. इसके साथ ही NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है.
Railway Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा
रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी .
Railway Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, OBC, EWS कैटेगरी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि SC/ST, महिला, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के कैंडिडेट के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है.




