Monday, February 23, 2026
HomeNational NewsRahul Gandhi News: अमित शाह मानहानि मामले में MP-MLA कोर्ट में राहुल...

Rahul Gandhi News: अमित शाह मानहानि मामले में MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी ने दर्ज कराया बयान, बोले-‘राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया केस’

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया और सभी आरोपों को झूठा बताते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च तय की है।

Rahul Gandhi News: विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए. कांग्रेस नेता ने सुबह करीब 11.15 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया और उसके बाद वहां से रवाना हो गए. राहुल गांधी ने बयान में कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं और राजनीतिक दुर्भावना के तहत केस दर्ज कराया गया.

9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया, ‘राहुल गांधी सुल्तानपुर में MP-MLA कोर्ट में पेश हुए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया.’ राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है. इसमें कोई ठोस आधार नहीं है. उन्होंने कहा कि अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 9 मार्च तय की है, जिस पर राहुल गांधी को अपने बचाव में सबूत पेश करने के लिए कहा गया है.

अदालत के बाहर लगा कांग्रेस समर्थकों का हुजूम

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने बताया, ‘अदालत ने मामले में अगली तारीख 9 मार्च तय की है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए और वहां से वह वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. अपना बयान दर्ज कराने के बाद जब गांधी अदालत से बाहर निकले तो कांग्रेस समर्थकों का एक भारी हुजूम वहां पहुंचा और उनके पक्ष में नारे लगाए. राहुल मुस्कुराए और जाने से पहले भीड़ की ओर हाथ हिलाया. अदालत की सुनवाई से पहले, कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सुल्तानपुर में पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है ‘सत्यमेव जयते’.

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला 2018 का है जब स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. पिछले 5 साल से मुकदमा चल रहा है. दिसंबर 2023 में, अदालत के समक्ष उपस्थित न होने पर गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. उन्होंने फरवरी 2024 में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद एक विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25,000 रुपये की 2 जमानत राशि पर जमानत दे दी. इसके बाद 26 जुलाई, 2024 को राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया. बाद में अदालत ने शिकायतकर्ता को मामले में सबूत पेश करने का निर्देश दिया।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular