Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi Karnal Visit : राहुल गांधी अचानक पहुंचे हरियाणा के करनाल,...

Rahul Gandhi Karnal Visit : राहुल गांधी अचानक पहुंचे हरियाणा के करनाल, निभाया अमेरिका में किया ये वादा

चंडीगढ़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने शुक्रवार को हरियाणा में करनाल जिले के एक गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि गांधी ने अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा के दौरान घायल युवक अमित से मुलाकात की थी.

अमेरिका में किया वादा निभाने पहुंचे राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान उनकी मुलाकात हरियाणा के अमित नाम के युवक से हुई थी.अमित का अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती है.राहुल ने अमित से वादा किया था कि वो भारत लौटने के बाद उसके घर जाएंगे.शुक्रवार सुबह राहुल अपना वादा निभाने के लिए घोघड़ीपुर गांव पहुंचे और अमित के परिजनों से मुलाकात की,साथ ही उन्होंने अमेरिका में रह रहे लड़के अमित मान से उसके घर से ही वीडियो कॉल पर बात भी की. राहुल गांधी के इस तरह सुबह अचानक पहुंचने से हर कोई हैरान रह गया.

किसी को नहीं थी यात्रा की जानकारी

करनाल में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गांधी की इस यात्रा की उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उनके घोगरीपुर गांव पहुंचने के बाद ही उन्हें इस बारे में पता चला .ग्रामीणों ने बताया कि अमित के परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन बेच दी थी. गांधी घायल युवक के परिवार से मिलने ऐसे समय में हरियाणा गए हैं जब 15 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular