Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsParis Olympics 2024 India Day 5: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी...

Paris Olympics 2024 India Day 5: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु,एस्टोनिया की क्रिस्टीन कूबा को हराया

पेरिस, 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में एस्टोनिया के क्रिस्टीन कूबा को सीधे गेमों में 21 . 5, 21 . 10 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया. रियो ओलंपिक में रजत और तोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने यह एकतरफा मुकाबला 33 मिनट में जीता.इससे पहले उन्होंने ग्रुप एम के पिछले मैच में मालदीव की फातिमा अब्दुल रज्जाक को 21 . 9, 21 . 6 से हराया था.सभी 16 ग्रुप से शीर्ष खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचते हैं.

14 मिनट में जीता पहला गेम

पहले मैच की ही तरह सिंधू को इस मुकाबले में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा.विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर काबिज एस्टोनिया की खिलाड़ी 13वीं रैंकिंग वाली भारतीय का सामना नहीं कर सकी.सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट में जीता.

दूसरे गेम में कूबा ने चुनौती की पेश

दूसरे गेम में कूबा ने चुनौती पेश की लेकिन सिंधू ने हर वार का माकूल जवाब दिया.कूबा ने 2 . 0 की बढत बनाई लेकिन सिंधू ने जल्दी ही बराबरी कर ली. इसके बाद लंबी रेलियां चली और एक समय सिंधू को पूरा नेट कवर करके दौड़ना पड़ा और कूबा ने शटल उनकी पहुंच से बाहर फेंकी.इसके बाद सिंधू ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करके क्रॉसकोर्ट स्मैश से 15 . 6 से बढ़त बना ली और इसके बाद कूबा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image