Monday, November 16, 2026
HomeIndiaPM Modi ने बाइडेन के बाद अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन से...

PM Modi ने बाइडेन के बाद अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, जानें रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या कहा ?

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया और यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएम मोदी ने कही ये बात

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई.प्रधानमंत्री ने कहा, ”रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया.संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.”

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी की थी बात

बता दें कि मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी थी तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image