Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaPM मोदी ने ली कुआन को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि  

PM मोदी ने ली कुआन को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक सिंगापुर के संस्थापक कहे जाने वाले ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास ली कुआन की महानता का एक प्रमाण है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में, ली ने एक संप्रभु देश बनने के बाद इसके औद्योगीकरण और आर्थिक विकास का नेतृत्व किया। एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में इसके उदय का श्रेय ली कुआन के नेतृत्व को दिया जाता है।

मोदी ने एक्स पर कहा महान ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती के विशेष अवसर पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिंगापुर के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास, उनकी व्यक्तिगत महानता का प्रमाण है। उनका काम दुनिया भर के नेताओं को लगातार प्रेरित करता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular