Tuesday, May 19, 2026
HomeIndiaPM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा...

PM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विएंतियान (लाओस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से शुकवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने तथा सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं. मोदी ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर शिनावात्रा से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की.थाईलैंड भारत का बहुत ही मूल्यवान मित्र है. उन्होंने कहा, ”बैठक के दौरान भारत और थाईलैंड के बीच व्यापार संबंधों को बेहतर बनाने और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की गई.हमें दोनों देशों के बीच रक्षा, जहाजरानी, डिजिटल नवाचार आदि क्षेत्रों में भी काफी संभावनाएं नजर आती हैं. बता दें कि शिनावात्रा इस साल अगस्त में थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular