Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaआज और कल पेट्रोल पंप बंद...

आज और कल पेट्रोल पंप बंद…

जयपुर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालकों ने बुधवार को 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की, जिसके तहत बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा पहले दिन की हड़ताल सुबह 10 बजे शुरू हो गई। शाम तक पंप बंद रहेंगे। गुरुवार को भी ऐसा ही होगा। भाटी ने बताया कि यह कदम राज्य में ईधन पर लगाए गए अधिक वैट के खिलाफ उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में निजी तौर पर संचालित 5,700 से अधिक पेट्रोल पंप के हड़ताल में शामिल होने की संभावना है।

वहीं, हड़ताल को देखते हुए बुधवार सुबह पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि कई जगहों पर लोग परेशान होते भी नजर आए। भाटी ने राज्य सरकार के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने की सूरत में 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular