Wednesday, July 22, 2026
HomeIndiaसंसद में काले कपड़ों में विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका- राहुल, अखिलेश यादव...

संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका- राहुल, अखिलेश यादव समेत तमाम नेता मौजूद

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सरकार की कार्यप्रणाली रहा।

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET परीक्षा में कथित धांधली, छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सरकार की कार्यप्रणाली रहा। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई, जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम तथा एक दिन पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

सदन और सड़कों पर जो रहा वो अलोकतांत्रिक है: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नीट मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा,”हम छात्रों के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं. छात्र के साथ जो हुआ वो सही है या गलत ये आप ही बताए. सब जानते हैं कि ये मुद्दा असल है छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं और कुछ नहीं मांग रहे हैं. बच्चे इतना संघर्ष करके पढ़ाई करते हैं और अपने लिए वो भविष्य देखते हैं आप उनका भविष्य बिगाड़ रहे हो. वो सिर्फ कह रहे हैं कि उनसे बात करें और उनके लिए सिस्टम बदला जाए क्योंकि ये टूटा हुआ सिस्टम है. उन्होंने आगे कहा,”अलोकतांत्रिक वो है जो सड़कों और सदन में हो रहा है न कि हमारा प्रदर्शन.

सरकार चर्चा करना नहीं चाहती : रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ‘अगर सरकार चर्चा कर रही होती तो कोई रुकावट होती ये तो चर्चा करना ही नहीं चाहते हैं. एक शब्द कोई कहना चाहता है तो कार्यवाही स्थगित हो जाती है. ये सब दिखाता है कि आप एक शब्द किसी की नहीं सुनना चाहते हैं. तो ये लोकतंत्र का मज़ाक है.”

‘हमें वैसे ही लड़ाई लड़ना होगा जैसे अंग्रेज़ों से हमारे पूर्वज लड़े थे’

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नीट मुद्दे और छात्रों की चिंताओं पर लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन पर कहा, “जिस तरह से हिंसा हुई है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बर्बतापूर्वक हिरासत में लिया गया। उसके विरोध में हमने काले कपड़े पहने। राहुल गांधी की जो तीन मांगे हैं उन तीन मांगों का हम समर्थन करते हैं. इस सरकार से हमें वैसे ही लड़ाई लड़ना होगा जैसे अंग्रेज़ों से हमारे पूर्वज लड़े थे।

ये भी पढ़ें: CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’, खेल, कौशल और रोजगार के लिए मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image