Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsParis Olympic 2024: भारत की झोली में आया तीसरा मेडल,ओलंपिक में डेब्यू...

Paris Olympic 2024: भारत की झोली में आया तीसरा मेडल,ओलंपिक में डेब्यू कर रहे निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता ब्रॉन्ज

शेटराउ,अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता.इसी के साथ भारत के इस ओलंपिक में अब 3 पदक हो गए हैं. ये तीनों की मेडल शूटिंग में आए हैं.तीनों ही ब्रॉन्ज हैं.

नीलिंग और प्रोन की सीरीज के बाद स्वप्निल 310.1 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थे, लेकिन स्टैंडिंग की सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया.आपको बता दें कि नीलिंग में शूटर घुटने के बल बैठकर शूटिंग करते हैं,जबकि प्रोन में जमीन पर लेटकर शूटिंग की जाती है. इसके अलावा स्टैंडिंग में शूटर खड़े होकर शूटिंग करते हैं.

क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया.भारत का इन खेलों में यह तीसरा कांस्य है. इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image