Friday, February 6, 2026
HomePush NotificationPariksha Pe Charcha 2026: PM Modi छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा...

Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कहां देख सकते LIVE

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में छात्रों को तनावमुक्त रहने और पढ़ाई पर फोकस करने के टिप्स देंगे। यह कार्यक्रम 6 फरवरी सुबह 10 बजे Sony LIV, Prime Video और ZEE5 पर लाइव देखा जा सकेगा।

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानि शुक्रवार को विशेष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में परीक्षा से संबंधित विषयों, तनावमुक्त रहने की आवश्यकता और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड Sony Liv, Prime Video और G5 जैसे मंचों पर उपलब्ध होगा.

सुबह 10 बजे से शुरू होगा परीक्षा पे चर्चा

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी. उन्होंने लिखा- 6 फरवरी को सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा जरूर देखें। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा में बहुत ही रोचक विषय शामिल हैं, खासकर तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना और बहुत कुछ. यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जो मुझे हमेशा पसंद रहा है, क्योंकि यह मुझे पूरे देश के प्रतिभाशाली छात्रों से संवाद करने का अवसर देता है.’

परीक्षा पे चर्चा में कहां-कहां के स्टूडेंट से होगा इंटरेक्शन

प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से युवा छात्रों के साथ संवाद करते रहे हैं. इस वर्ष संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए. मोदी ने तनावमुक्त परीक्षा के महत्व पर जोर दिया और चुनौतियों से निपटने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा में 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके अलावा 2.26 करोड़ लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया. कुल मिलाकर इस वर्ष इस कार्यक्रम में 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने एक ही दिन में 2 बार दोहराया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा, बोले-‘अमेरिका विश्व में सबसे शक्तिशाली देश’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular