Wednesday, April 8, 2026
Homechunavi halchalपलानीस्वामी का बड़ा हमला, कहा : स्टालिन सरकार पूरी तरह फेल

पलानीस्वामी का बड़ा हमला, कहा : स्टालिन सरकार पूरी तरह फेल

चेन्नई। एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने आज तमिलनाडु की एम. के. स्टालिन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे कई अहम मुद्दों पर असफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों को भरने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और खासकर मानसून के दौरान चेन्नई में जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने में नाकाम रही है।

उन्होने सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधते हुए लोगों से इसे सत्ता से हटाने की अपील की। उन्होंने पार्टी के पिछले कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और महिलाओं समेत आम नागरिकों की सुरक्षा पर असर पड़ा है। उन्होने यह भी दावा किया कि वर्तमान माहौल में आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कानून का सख्ती से पालन होता था और गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती थी। चेन्नई के वेलाचेरी क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से पिछले कुछ वर्षों के शासन का आकलन करने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि 2021 से अब तक राज्य सरकार ने आम लोगों के लिए क्या ठोस काम किए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से चेन्नई, खासकर वेलाचेरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिशा में कोई नई योजना या ठोस पहल सामने नहीं आई है, जिससे हर साल मानसून के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular