Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationInd-Pak Cricket Dispute : पाक पीएम शरीफ बोले- हम बांग्लादेश के साथ...

Ind-Pak Cricket Dispute : पाक पीएम शरीफ बोले- हम बांग्लादेश के साथ हैं, सोच समझकर लिया भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को सही ठहराते हुए कहा कि यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में सोच-समझकर लिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से न खेलने के निर्देश दिए हैं। आईसीसी ने चेतावनी दी है कि मैच नहीं खेलने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Ind-Pak Cricket Dispute : कराची। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) ने कहा कि बांग्लादेश के समर्थन के लिये यह ‘सोच समझकर’ लिया गया फैसला है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने के लिए कहा है। इससे पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया।

शाहबाज शरीफ ने बताया सही फैसला

शरीफ ने यहां सरकार की एक बैठक के बाद कहा, हमने टी20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा, हमने सोच समझकर यह रूख अपनाया है और हम पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ हैं । मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेताया है कि यह ‘हाई प्रोफाइल’ मैच नहीं खेलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पाकिस्तानी टीम बाकी लीग मैच खेलने कोलंबो पहुंच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कह चुका है कि भारत का सामना अगर नॉकआउट चरण में होता है तो वह सरकार की सलाह पर अमल करेगा।

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। भारतीय बोर्ड ने कारण नहीं बताया लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच यह फैसला लिया गया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular