IND vs PAK, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने को राजी हो गया है। तय शेड्यूल अनुसार यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। पाकिस्तान ने लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कई डिमांड रखी थीं, जिनमें से कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।
बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था। लाहौर में हुई बैठक में मांग रखी गई कि वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए। इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राजी हो गया है। मुआवजे के रूप में बांग्लादेश को अंडर -19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की थी। रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी 5.75% है।
भारत-पाकिस्तान सीरीज नहीं होगी
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद कभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज को दोबारा शुरू करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने इस डिमांड को ठुकरा दिया है। हालांकि आईसीसी ने पाक के राजस्व में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग पर भी विचार करने की बात कही है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि किन्हीं 2 देशों के बीच सीरीज करवाना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू यानी श्रीलंका में खेल जाएगा। दोनों बोर्डस के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के समय हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी।
पाकिस्तान की तरफ से बयान में कही गई ये बात
पाकिस्तान सरकार के बयान में कहा गया, ‘यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता का समर्थन करने के मकसद से लिया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया था जिन्होंने उनसे बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया था.




