Monday, February 9, 2026
HomeParliament Sessionलोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाएगा विपक्ष ? जानें...

लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाएगा विपक्ष ? जानें क्या बोली कांग्रेस

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खबरों पर कांग्रेस ने कहा कि “कार्रवाई का इंतजार कीजिए।” संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष को बोलने का मौका नहीं मिल रहा और राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा।

Om Birla: कांग्रेस ने विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी संबंधी खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि ‘कार्रवाई का इंतजार कीजिए. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी आरोप लगाया कि अब सदन में विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं रह गई है.

‘लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष ‘शैडो प्राइम मिनिस्टर’ होता है’

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘वेट फॉर ऐक्शन्स (कार्रवाई का इंतजार कीजिए). वेणुगोपाल ने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि संसद में क्या हो रहा है. लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष ‘शैडो प्राइम मिनिस्टर’ होता है। लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है. सत्तापक्ष के लोगों को कुछ भी बोलने की छूट दी जा रही है, यहां तक कि वे अपमानजनक टिप्पणियां भी कर रहे हैं.’

‘सदन में विपक्ष के लिए कोई स्थान नहीं बचा है’

कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘लोकसभा अध्यक्ष भी कांग्रेस सांसदों के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं. सदन में विपक्ष के लिए कोई स्थान नहीं बचा है. किसी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है. आप रिकॉर्ड उठाकर देख सकते हैं. सरकार चाहती है कि संसद सिर्फ उसके लिए हो. आखिर संसद इस तरह कैसे चल सकती है.’

ये भी पढ़ें: अदालत में वकील से मारपीट की घटना पर CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी, कहा-‘गुंडा राज नहीं चलेगा’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular