Odisha Bandh: ओडिशा में कॉलेज की छात्रा की मौत की घटना के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस और 7 अन्य राजनीतिक दलों की ओर से आहूत 12 घंटे के बंद के दौरान गुरुवार को सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा. छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न की घटना में न्याय न मिलने पर खुद को आग लगा ली थी.
#WATCH मयूरभंज, ओडिशा: फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के एक छात्र की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में कई विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के खिलाफ 'ओडिशा बंद' का आह्वान किया। pic.twitter.com/0KsTN8vGKt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2025
बंद का कितना दिखा असर
भुवनेश्वर, कटक और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कें सुनसान रहीं, कुछ वाहनों की आवाजाही देखी गई और जटनी, पुरी व भद्रक स्टेशन जैसे कुछ स्थानों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में सुबह 6 बजे से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इस दौरान बाजार, स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. हालांकि आवश्यक सेवाओं के लिए आवाजाही में छूट दी गई है.
#WATCH पुरी (ओडिशा): बालासोर में छात्रा के द्वारा आत्मदाह मामले को लेकर आठ राजनीतिक दलों द्वारा ओडिशा बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस और अन्य दलों ने पुरी रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/klylWA9P7p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2025
तमाम पार्टियों के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर
प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी में कई मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी की, बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रा के लिए न्याय की मांग की. कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, माकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), फॉरवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और राकांपा के नेता बंद को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे.
#WATCH पुरी, ओडिशा: बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले को लेकर 8 राजनीतिक दलों द्वारा ओडिशा बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस और अन्य दलों ने पुरी रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/QfovnzEPXB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2025
‘ओडिशा में BJP की सरकार बनने के बाद से महिलाएं सुरक्षित नहीं’
कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता रामचंद्र कदम ने कहा, ‘हम लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राज्य में हर दिन कम से कम 15 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार होता है और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है.’ विपक्षी दलों ने बाजारों, परिवहन सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और बैंकों के अधिकारियों से बंद का समर्थन करने का अनुरोध किया है.
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा | अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक, अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एक छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में ओडिशा बंद का आह्वान कर रहा है। pic.twitter.com/hzNFYKjgVx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2025