Thursday, May 28, 2026
HomeLatest Newsउच्च शिक्षा को नई दिशा देगा NSIL-2026: राजस्थान विश्वविद्यालय के नेतृत्व में...

उच्च शिक्षा को नई दिशा देगा NSIL-2026: राजस्थान विश्वविद्यालय के नेतृत्व में जयपुर में जुटेंगे देशभर के 250 से अधिक संस्थान

राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा 16–17 फरवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन (NSIL-2026)’ आयोजित होगा। इसमें 250 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, संस्थागत विकास, नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

NSIL-2026: जयपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थागत विकास, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन को केंद्र में रखते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (VBUSS) के संयुक्त तत्वावधान में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में ‘राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन (NSIL-2026)” का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि दो दिवसीय NSIL-2026 सम्मेलन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संवाद, सहयोग और नीति-उन्मुख विमर्श का एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। यह समागम विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुरूप संस्थागत विकास, अकादमिक नेतृत्व और शैक्षणिक नवाचार को नयी दिशा देगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समस्त नीति-निर्धारक, नीतियों को धरातल पर उतारने वाली संस्थाओं सहित सभी हितधारकों का जयपुर में समागम राजस्थान की उच्च शिक्षा को नई दिशा देने का एक सुनहरा अवसर है।

डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, आयुक्त कॉलेज शिक्षा, राजस्थान ने जानकारी दी कि इस समागम में देशभर के 250 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान सहभागिता करेंगे, जिनमें केन्द्रीय विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय एवं डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन संस्थानों के कुलगुरु, निदेशक, प्राचार्य, अधिष्ठाता तथा वरिष्ठ शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता, साथ ही 1500 से अधिक प्रतिनिधि, उच्च शिक्षा के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श एवं श्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (VBUSS) के क्षेत्रीय संयोजक (राजस्थान) प्रो. संजय शर्मा ने जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय समागम उच्च शिक्षा के भविष्य से जुड़े 6 प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित रहेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image